मंगलवार, 13 अगस्त 2019

नीलकंठ : पराजय का विष और शिव

नीलकंठ : पराजय का विष और शिव-

           भारतीय संस्कृति के जिज्ञासुओं को संजय त्रिपाठी की पुस्तक 'नीलकंठ' जरुर पढ़ी चाहिए.


विशाल पौराणिक कथा महासागर से संचित भारतीय सांस्कृतिक साहित्य को कई उदीयमान लेखकों द्वारा औपन्यासिक लेखन में परिवर्तित करने का प्रयास चल निकला है। इस सिलसिले में कई लेखकों की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में लोकसेवक के पद पर सेवारत संजय त्रिपाठी ने भी इस क्षेत्र में सफल लेखन किया है। यह पुस्तक लेखक ने अपनी पत्नी मंजुल त्रिपाठी के सहयोग से लिखी है।

'मेरा राम मेरा देश' और 'मथुरा ईश' की सफलता के बाद संजय त्रिपाठी की यह तीसरी
किताब है।

 संजय त्रिपाठी की पुस्तक 'नीलकंठ : पराजय का विष और शिव'  यह पौराणिक इतिहास पर हिन्दुओं के त्रिदेवों में सबसे अधिक लोकप्रिय 'महादेव' अर्थात् शिवजी की महानता पर लिखा उपन्यास है। लेखक ने बहुत ही कलात्मक लेखन शैली के जरिये इस उपन्यास में आर्य-द्रविड़ तथा देवासुर संघर्ष की क​थाओं को जोड़कर भारतीय सांस्कृतिक एकता में भगवान शिव की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला है जिसमें उन्होंने काल्पनिक वार्तालाप को सजीवता के साथ मौलिक कलेवर में पेश करने का सफल प्रयास किया है।



आर्यों और द्रविड़ों के बीच अस्तित्व की लड़ाई में आर्यों का नेतृत्व उनके युवा नायक विष्णु कर रहे थे तो द्रविड़ों की ओर से शिव के हाथ कमान थी। युद्ध लंबा चला जिसमें आखिरकार आर्यों की जीत हुई.




संजय त्रिपाठी की यह पुस्तक बेहद रोचक है। भारतीय संस्कृति के जिज्ञासुओं को यह पुस्तक जरुर पढ़ी चाहिए।

संजय ​त्रिपाठी से अन्य किताबों की समीक्षाएं :
मेरा राम मेरा देश : राम की गाथा के बीच भारतीय इतिहास-  https://amzn.to/2Z4ixSl


">मथुरा ईश : कृष्ण को नर से नारायण बनाने की कहानी- https://amzn.to/31xHgMz


पुस्तक को यहाँ क्लिक कर खरीदें >>




सोमवार, 12 अगस्त 2019

🔸 नियति का निर्माण 🔹 विटामिन ज़िन्दगी 🔸 मल्हार 🔹 लौंडे शेर होते हैं



🔹 लौंडे शेर होते है


                                                      लेखक : कुशल सिंह      

                                      प्रकाशक : एका/हिन्द युग्म     

                                              पृष्ठ : 160                

                              इस पुस्तक को यहाँ क्लिक कर खरीदें >> 

                                                         https://amzn.to/2Z2R03A





🔹 विटामिन ज़िन्दगी




लेखक : ललित कुमार

प्रकाशक : एका/हिन्द युग्म

पृष्ठ : 256

इस पुस्तक को यहाँ क्लिक कर खरीदें >>






🔸 मल्हार



लेखक : विवेक कुमार

प्रकाशक : हिन्द युग्म

इस पुस्तक को यहाँ क्लिक कर खरीदें >>




🔸 नियति का निर्माण








लेखक : कमलेश पटेल

प्रकाशक : एका (वैस्टलैंड बुक्स)

पृष्ठ : 206

इस पुस्तक को यहाँ क्लिक कर खरीदें >>

                                       https://amzn.to/2TokCDv


शनिवार, 27 जुलाई 2019

योगफल-अरुण कमल

योगफल-



अरुण कमल ने मौजूदा परिप्रेक्ष्य में इस संग्रह में कई रचनाएँ रची हैं। उन्होंने देश और राजनीति पर खुलकर बात की है। वे रंग-बिरंगी कविताओं को अपनी खूबसूरत कूची से आकार देते हैं। कई बार भावुकता में खुद को समेट कर नया रंग उत्पन्न करते हैं। अरुण जी ने गहरे संदेश दिए हैं जो इस कविता-संग्रह को ख़ास बनाते हैं।
.
अन्तिम सन्दूक लिए
आखरी ढोर डांगर लिए
एक पाँव में चप्पल डाले
नंगे पाँव खाली देह लिए
ये कौन हैं, कौन लोग, ये कौन?
कहाँ जा रहे हैं इतने पाँव-
बंगलुरु से मुम्बई बागडोगरा
दिल्ली अनन्तनाग अबूझमाड़ दरभंगा से
अपने ही घर अपनी ही रसोई से-
ये किस देश किस वतन के लोग हैं?
कहाँ है इनका राष्ट्र इनकी भूमि?
.
हम जो चाहते थे सारी दुनिया को घर बनाना
आज अपना चूल्हा उठाये
भाग रहे यहाँ से वहाँ-
कहाँ हो मेरी माँ मेरी मातृभूमि?
उन्हीं की लिखी हुई है किताब योगफल उपलब्ध हैं 


खरीदने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करें