एमबीए किया बिना सीखें बिज़नेस के हुनर

'हर व्यक्ति के मन में ये निराधार डर होते हैं और इन्हें तेज़ी से बाहर निकाला जा सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ सरल अवधारणायें सीखनी होती हैं, जो आपका दृष्टिकोण बदल देंगी और आपको सिखा देंगी कि व्यवसाय सचमुच कैसे काम करता है। एक बार जब आप अपने डरों को जीत लेते हैं, तो आप संसार में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।' स्वतंत्र व्यावसायिक सलाहकार जॉश कॉफ़मैन का यह कथन बहुत कुछ बता देता है। उनकी पुस्तक 'एमबीए किए बिना सीखें बिज़नेस के हुनर' में व्यवसाय करने के बारे में जिस तरीके से बताया गया है, वह बेहद कारगर है और किताब दावा करती है कि इसे पढ़कर बिना किसी व्यावसायिक शिक्षा के, बिज़नेस में बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। यह पुस्तक 'द पर्सनल एमबीए' का हिन्दी अनुवाद है। पुस्तक का प्रकाशन मंजुल पब्लिशिंग हाउस ने किया है। अनुवाद डॉ. सुधीर दीक्षित द्वारा किया गया है।
लेखक जॉश कॉफ़मैन एक जरुरी बात कहते हैं कि हमें हर चीज़ को जानने की आवश्यकता नहीं है। यदि हम केवल कुछ अति महत्वपूर्ण अवधारणाओं को समझ लेते हैं तो वह बेहतर है। जब कार्य करने लिए बुनियादी सिद्धांतों का ढांचा तैयार हो जाता है, तो ज्ञान को बढ़ाना और प्रगति करना ज्यादा सरल होता है।
जॉश कॉफ़मैन ने बिज़नेस स्कूलों के विकल्प के रूप में पर्सनल एमबीए बनाया है। उनकी वेबसाइट ने लाखों पाठकों को सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक अवधारणाओं की जानकारी दी है। अब कॉफ़मैन सारी अनिवार्य तथा बुनियादी बातें इस पुस्तक में प्रस्तुत कर रहे हैं।
"यह पुस्तक बुनियादी व्यावासयिक अवधारणाओं का ऐसा समूह है, जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत कुछ कर सकते हैं। यह पुस्तक पढ़ने से आपको व्यवसाय-संबंधी ज्ञान की दृढ़ नींव मिल जाएगी, जिसका इस्तेमाल करके आप सफल हो सकते हैं। जब आप बुनियादी बातों में माहिर हो जाते हैं, तो इसके बाद आप सबसे चुनौतीपूर्ण लक्ष्य भी आश्चर्यजनक आसानी से हासिल कर सकते हैं।"
व्यवसाय करना सिखाने वाली इस किताब के पहले अध्यायों में व्यवसाय करने के तरीके और अपने परिणामों को बेहतर बनाने पर लेखक ने चर्चा की है। उसके बाद मनोविज्ञान की मुख्य अवधारणाओं पर लिखा गया है। बताया गया है कि किस तरह लोग अच्छी तरह से कार्य करने में दक्षता प्राप्त कर सकते हैं। प्रबंधन और नेतृत्व की बुनियादी बातों पर भी जॉश कॉफ़मैन ने विस्तार से चर्चा की है। यह पुस्तक पाठकों को प्रेरित करती है कि बेहतर तरीके से व्यवसाय करना उतना मुश्किल नहीं है। सिर्फ सही सोच और योजना से चीज़ों को एक जगह लाया जा सकता है।
''संसार के सबसे दौलतमंद आदमियों में से एक के पास भी सुधार करने के लिए चीज़ें हैं और टटोलने के लिए बहुत कुछ है। सतत उत्सकुता ही वह चीज़ है, जिसने उन्हें सफल बनाया है।''

लेखक : जॉश कॉफ़मैन
अनुवाद : डॉ. सुधीर दीक्षित
पृष्ठ : 404
इस पुस्तक को यहाँ क्लिक कर खरीदें >>

0 टिप्पणियाँ: