शनिवार, 3 अगस्त 2019

डेल कारनेगी के जीवन को महान बनाने के आसान तरीके -

डेल कारनेगी के जीवन को महान बनाने के आसान तरीके -

                      
                        

आप डेल कारनेगी के बताए सिद्धांत सीखेंगे जिन्हें लाखों लोगों ने आज़माया है, ताकि आप यह जान सकें कि जीवन में जो परिस्थितियां आती हैं, उनका सामना कैसे किया जाए। यह भी सीखेंगे कि अपनी शक्तियों व कमज़ोरियों का पता कैसे लगाया जाए और उन्हें किस तरह बढ़ाया जाए।

यह पुस्तक हमें जीवन को महान बनाने के कारगर तरीके बतायेगी। जीवन को समृद्ध करने के सिद्धांतों पर रोशनी डालेगी कि परिवार, नौकरी, सामाजिक गतिविधियों के बीच संतुलन किस तरह बनाएं, तनाव व चिंता को कम ​कैसे करें, स्वस्थ जीवनशैली को किस तरह विकसित किया जाए, प्रभावशाली व्यक्तित्व किस तरह बनाएं, अपनी भावनाओं को नियंत्रित कैसे करें।

पुस्तक के पहले अध्याय 'महान जीवन व्यक्तिगत स्वप्न से शुरु होता है' में डेल कारनेगी ने कहा है कि स्वप्न हमारे कार्यों को अर्थपूर्ण बनाते हैं। यह हमारी शक्तियों, मूल्यों, विश्वासों को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने स्वप्न और मिशन को वास्तविकता में परिवर्तित करने के लिए चार मुख्य सिढ़ियां बतायी हैं, जिन्हें पाठक पुस्तक में पढ़ेंगे।


"लक्ष्य को निर्धारित करने से पहले खूब सोच-विचार की जरुरत है। स्व-सुधार के निश्चित लक्ष्य तय करने पर विशेष जोर दिया जाना आवश्यक है। इसकी वजह यह है कि ऐसा करने से हम अपने लक्ष्य ज्यादा तेजी और कम प्रयास से प्राप्त कर सकते हैं।"

                                                 
 



कारनेगी ने महान जीवन जीने के लिए अपने सर्वोच्च मूल्यों के मुताबिक जीने की सलाह दी है। वे हमें नैतिकता का स्व-आकलन करने को कहते हैं। वे कहते हैं कि हमारी नैतिक संहिता जीवन के लिए जमीनी नियम तय कर देती है, जो बेहद जरुरी है। उस विक्ल्प को चुनने की उन्होंने सलाह दी ​है जो हमारे लिए सबसे ज़्यादा हितकारी होगा। उसी तरह कठोर निर्णय लेने के लिए उन विकल्पों को खत्म कर दें जिनका नैतिक मूल्य ही नहीं है। उसके बाद बचे हुए सबसे नैतिक विकल्प को चुनें। ऐसा करने से निर्णय लेना आसान होगा और हम बेहतर करने की अपनी क्षमता को विकसित कर सकते हैं।

यह पुस्तक यहां उपलब्ध है https://amzn.to/2GKvZAv
Previous Post
Next Post

I AM HARIKISHAN DEWASI FROM PALI MY VISION THROUGH THIS BLOG HELP EACH PERSON WHO NEED.

0 टिप्पणियाँ: